योग क्या है ?

योग को संस्कॄत मे मिलना बोलते है,भारतीय वैदिक रीति से जो सर्वोच्च कारण पीछे हम बता कर आये हैं,इनमे आश्चर्य जनक परिणाम शरीर के अन्दर केवल योगों के द्वारा ही निकलते है। हमारे शरीर मे जादुई शक्ति का भरना,और अपने शरीर को देवत्व की तरफ़ ले जाने के लिये योगों का बहुत बडा योगदान मिलता है।योग का सिद्धान्त प्रपादित करने पर जो निर्णय निकाला जाता है वह हमारे शरीर मे बढे हुए माँस,को सही तरीके से स्थापित करना,प्राण शक्ति को बढाना,और प्राण शक्ति के द्वारा कितने ही न विश्वास करने वाल कामो का करना,आदि के द्वारा जाना जाता है,जो भ्रम देने वाले कारण अपने स्वयं की इन्द्रियों के द्वारा मिलते है,जिन इन्द्रिअ सुखों के लिये हम अपने शरीर की परवाह किये बिना ही कितने काम करते है,वे सब योग की धारणा बनते ही दूर होते चले जाते है। जो पदार्थ की जानकारी हम नंगी आंख से नही देख पाते हैं,और जिन पदार्थों के बारे मे किसी भी प्रकार से ज्ञान नही हो पाता है,वह सब हमे योग के द्वारा प्राप्त हो जाता है। सिद्धान्तों के अनुसार इस जगत का सच्चा रूप योग के द्वारा दिखाई दे जाता है,बहुत से योगी जो योग को कर रहे होते है,वे अपने को ब्रह्म से जोड कर आत्मा को विलीन कर लेते है,उनको ज्ञान नही होता है,कि शरीर कहां पर है,और शरीर मे किस स्थान पर पीडा है और कौन सा स्थान किस तरह के दुष्प्रभाव से ग्रसित है,चमत्कार करना,होनी को अनहोनी मे बदल देना,व्यक्ति का भूत,भविष्य और वर्त्मान को ज्यों का त्यों बता देना,यह सब योग के बाद ही सम्भव है,योग किसी को भी कष्ट देने के लिये नही किऐ जाते हैं,और जो भी इनका दुरुपयोग करने की कोशिश करता है,वह अपनी जोडी हुई शक्ति को बरबाद करने के अलावा और कुछ नही कर सकता है।

आरक्षण;जो~वस्तु~आगे~काम~में~लाने~के~लिए~रखी~जाए;बचा~रखना;अमिलनसार/संकोची
चमत्कार
छिपी हुई दिक्कत

वेदो के अंग

वेदो के छ: अन्ग बताये गये हैं:-
१-शिक्षा
जिसका उपयोग वैदिक वर्णों,स्वरों,और मात्राओं के बोध कराने मे होता है।वैदिक भाषा संस्कॄत है और इस भाषा को पढने के लिये सही उच्चारण की जरूरत पडती है,बिना सही उच्चारण के अर्थ का अनर्थ हो जाता है।
२-कल्प
जो आश्वालयन,आपस्तम्ब,बौधायन,और कात्यायन,आदि ॠषियों के बनाये श्रौतसूत्र,गॄहसूत्र,धर्मसूत्र हैं,जिनमे यज्ञ के प्रयोग,मन्त्रों के विनियोग की विधि है।
३-व्याकरण
जो प्रकॄति और प्रत्यय आदि के उपदेश से पद के स्वरूप और उसके अर्थ का निश्चय करने के लिये उपयोगी हैं।
४-निरुक्त
जो पद विभाग,मन्त्र का अर्थ,और देवताओं के निरूपण द्वारा एक एक पद के सम्भावित और अवयवार्थ निश्चय करता है।
५-छंद
जो लौकिक और वैदिक पादों की अक्षर संख्या को नियमित करने,पाद,यति,और विराम आदि की व्यवस्था करने मे उपयोगी है।
६-ज्योतिष
जो यज्ञादि-अनुष्ठान के काल विशेष की व्यवस्था करता है। और कालपुरुष के सभी देवताओं की जानकारी बताता है,कि कौन सा देवता किस समय मे संसार मे अवतरित होगा,मनुष्य रूप मे या अदॄश्य रूप मे,या ग्रह आदि की अनवरत मिलने वाली किरणों के रूप मे.

वेद


श्री वेद
वेद ईश्वरीय ज्ञान हैं,जिसका प्रादुरभाव ॠषियों द्वारा स्रष्टि के आरम्भ मे समाधि द्वारा होता है.
१.मूल वेद मन्त्र:-इन मन्त्रों की चार सहिंतायें है,जो ॠग्वेद,यजुर्वेद,सामवेद,और अथर्ववेद कहलाती हैं.इनकी ही पाठादि से १९३३ शाखायें कहलाती हैं.
२.ब्राहमण ग्रन्थ:-इनमे अधिकतर मूल वेदों मे बतलाये हुए धर्म अर्थात यज्ञादि कर्मो,तथा विधि निषेध की विस्त्रत व्याख्या और व्यवस्था है.ब्राहमण नामकरण का कारण यह है कि इनका प्रधान विषय ब्रहमन बॄह वर्धने यानी बढने वाला अर्थात वितान यज्ञ है. इनमे चार प्रसिद्ध हैं,ऐतरेय ॠग्वेद का,शतपथ यजुर्वेद का,ताण्य ब्राहमण सामवेद का,और गोपथ अथर्वेद का.ब्राहमण ग्रन्थों मे कुछ अंश ऐसा भी सम्मलित है,जो मूल वेद मन्त्रों के आशय से विपरीत हो जाता है.
३.उपनिषद:-उपनिषद का मुख्य अर्थ ब्रह्म विद्या है,और यहां उपनिशद ब्रह्म विद्या प्रतिपादक ग्रन्थ विशेष के हैं.इनमे अधिकतर वेदों मे बताये हुए आध्यात्मिक विचारों को समझाया गया है.इन्ही को वेदान्त कहते हैं,इनमे मुख्य ग्यारह हैं,ईश,केन,कठ,प्रश्न,मुण्डक,माण्डूक्य,तैतरीय,ऐतरेय,श्वेताश्वतर,छान्दोग्य,और बॄहदारण्यक.
श्री दर्शन
--------
वेदों मे बतलाये हुए ज्ञान की मीमांसा दर्शन शास्त्रों मे मुनियों द्वारा सूत्र रूप से की गई है,दर्शन शब्द का अर्थ है:"दॄशयते अनेन इति दर्शनम",जिसके द्वारा देखा जाये अर्थात वस्तु का तात्विक स्वरूप जाना जावे.
प्राणीमात्र की दु:ख निवॄत्ति की ओर प्रवॄत्ति
--------------------------------------
छोटे छोटे कीट से लेकर बडे बडे सम्राट तक प्रतिक्षण तीनो प्रकार के आध्यात्मिक,आधिदैविक,और आधिभौतिक,दुखों मे से किसी न किसी दुख को दूर करने का प्रयत्न करते हैं,फिर भी दुखों से छुटकारा नही मिलता है,जिस प्रकार से रेतीले रेगिस्तान मे हिरन पानी के लिये गर्मी की चिलकाई की ओर इस भ्रम से भागता है,कि वह पानी है,मगर पानी की जगह उसे चिलकाई और पानी की प्यास बढाकर और दूर हो जाती है,उसी प्रकार से मनुष्य विषयों के पीछे विषयों को ही सुख समझ कर उनके पीछे पीछे दौडता रहता है,और वे ही विषय उसे चिलकाई की तरह से अपनी भन्गिमा को दूर और दूर लेकर चलते चले जाते हैं.और मनुष्य पूरी जिन्दगी भागता है मगर उनको प्राप्त नही कर पाता है.इस लिये जो तत्वों को जानने वाले के लिये चार प्रश्न सामने किये गये हैं:-
१.हेय:-दुख जो सामने है उसका असली रूप क्या है,जिसे त्यागना है,हेय करना है.
२.हेय हेतु:-जो दुख सामने है कहाँ से पैदा हो गया है,द्ख किस कारण से पैदा हुआ है,यही हेय यानी त्यागने का हेतु माना जाता है.
३. हान:-दुख जो सामने है,वह दुख जीवन मे किस अभाव के कारण से पैदा हुआ,वह हान क्या है.
४.हान्तोपाय:-जो दुख है उसको दूर करने का उपाय क्या है.
---------------------
तीन मुख्य तत्व
इन प्रश्नो पर विचार करते हुए तीन प्रकार की बातें और सामने आती हैं-
१.चेतन तत्व (आत्मा-पुरुष-जीव)
दुख किसको होता है?जिसको दुख मिलता है,उसका असली रूप क्या है?अगर दुख उसका स्वभाविक रूप होता,यानी उसे यह दुख हमेशा से मिलता आया होता तो वह उस दुख से बचने का प्रयत्न ही नही करता.इससे मालुम चलता है कि वह ऐसा कोई तत्व है,जिसका दुख और एक ही स्थान पर रुके रहना,यानी जडता,उसका स्वभाविक धर्म नही है.वह चेतन तत्व है.यह चेतन यानी आत्मा,के पूर्ण ज्ञान से तीसरा प्रश्न हान सुलझ जाता है.यानी जो आत्मा है,उसके यथार्थ रूप का ज्ञान होने पर आत्मा को साक्षात देख कर,जो खुद की स्वरूप स्थिति है,को जानकर दुख का हमेशा के लिये खात्मा हो जाता है.
२.जड तत्व (प्रकॄति)
यह चलता फिरता तत्व,जो चेतन तत्व कहालाता है,इससे बिलकुल उल्टा यानी विपरीत,किसी और तत्व को मानने की जरूरत पडती है,जिसका धर्म ही दुख है,और जहाँ से दुख पैदा होता है,और जो इस चेतन तत्व से बिलकुल उल्टा है.उसे ही हम जड तत्व कहते हैं,जिसका स्वभाव "माया" है,इस माया के यथार्थ रूप को समझ लेने से पहला प्रश्न हेय और दूसरा हेय हेतु,दोनो ही सुलझ जाते है.मतलब दुख इसी माया का स्वाभाविक गुण है,यह आत्मा का स्वाभाविक गुण नही है.माया और चेतन की आपसी मित्रता ही जो कि बिना किसी संयोग के की जाती है,यही त्याज्य दुख का वास्तविक रूप है,चेतन के साथ माया का झूठा ज्ञान ही अविद्या कहलाती है.जहाँ से यह दोनो साथ हुए,उनका पता कर लेने पर उसका निवारण किया जा सकता है,इसी नाम को हान्तोपाय कहते है.

Shadadarshan

इन चारो रहस्य पूर्ण प्रश्नो को समझाने के लिये दर्शन शास्त्रो मे इन तीनो तत्वओं का छोटे छोटे और सरल सूत्रों मे बखान किया गया है। इन छ: शास्त्रो मे १-मीमांसा ,२-वेदान्त,३-न्याय,४-वैशेषिक,५-सांख्य,६-योग। यही षडदर्शन के रूप मे जाने जाते हैं।